कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में समर्थन मूल्य धान खरीदी शुरू हो चुकी है धान कटाई के बाद किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने समितियों में पहुंच रहे हैं। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो जिस को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है और यही वजह है जिला कलेक्टर कुंदन कुमार खुद धान खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही धान बेचने आने वाले किसानों से चर्चा कर जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।
धान खरीदी केंद्र में घुसे हाथी, बोरी उठाकर ले गए जगंल
जिले के छोटे किसानों से 70% धान की खरीदी की जा चुकी है, धान खरीदी के नोडल अधिकारियों की टीम के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर लगातार निरीक्षण करने के साथ ही सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य कराया जा रहा है, इसके साथ ही किसी भी खरीदी केंद्र से मिलने वाली शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई भी की जा रही।
बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी बंद
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं जिन्हें रोकने प्रशासन द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा लगातार बिचौलियों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही जिले के कई जगहों पर चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग भी की जा रही है, कई जगहों पर प्रशासन के द्वारा धान परिवहन को लेकर कार्रवाई भी की जा रही।
धान खरीदी का महाअभियान : 18.94 लाख किसानों से 78.55 लाख टन धान की खरीदी…