Seeing Rahul Gandhi’s lookalike, people got fed up : राहुल गांधी का हमशक्ल देख लोग खा गए गच्चा… जरा आप भी देखिए

Seeing Rahul Gandhi's lookalike, people got fed up
जनधारा 24 न्यूज डेस्क। Seeing Rahul Gandhi’s lookalike, people got fed up :
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह दिखने वाले
पार्टी कार्यकर्ता फैसल चौधरी बुधवार को सफेद टी-शर्ट पहनकर जन समुदाय में शामिल हुए।
Seeing Rahul Gandhi’s lookalike, people got fed up :
फैसल मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के
मविलका में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
उनको देखते ही तमाम लोग गच्चा खा गए।
कुछ लोग तो उनसे हाथ मिलाने के लिए टूट पड़े।
कुछ लोग समस्याएं सुनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद फैसल ने अपनी असलियत लोगों के सामने बयां कर दी।
Seeing Rahul Gandhi’s lookalike, people got fed up :
राहुल गांधी की तरह फैसल पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सफेद टी-शर्ट पहनकर ठंड में घूमते नजर आए।
आपको बता दें कि कल यात्रा ने मविलका से बड़ौत तक का सफर तय किया था।
यात्रा की शुरुआत माविल्का से आतिशबाजी के साथ हुई।
#WATCH | Uttar Pradesh: Faisal Chaudhary, a Congress worker in Meerut, who’s a look-alike of Congress MP Rahul Gandhi, joined ‘Bharat Jodo Yatra’ yesterday in Baghpat. pic.twitter.com/wy6oEQhdaj
— ANI (@ANI) January 5, 2023
इस दौरान तमाम लोगों ने उनको ही राहुल गांधी समझ लिया।
कुछ लोग तो उनके साथ सेल्फी भी लेने लगे।
तो वहीं कुछ हाथ मिलाने और अपनी समस्याएं बताने में जुट गए।
समस्याएं सुनने के बाद फैसल चौधरी ने उनसे कहा कि
भाई मैं राहुल गांधी नहीं उनका हमशक्ल और कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं।
बता दें कि 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है।
यात्रा मंगलवार दोपहर दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर से दोबारा शुरू हुई।
3 दिनों में उत्तर प्रदेश पार करने की उम्मीद
यात्रा के 6 जनवरी को हरियाणा में फिर से प्रवेश करने से पहले
तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश को पार करने की उम्मीद है।
यात्रा ने दिल्ली से लोनी होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
और शिवसेना नेता (उद्धव) प्रियंका चतुर्वेदी
जैसे विपक्षी नेता मंगलवार को यात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राहुल की
छवि खराब करने की कोशिश की
लेकिन वह नहीं झुके और अपनी यात्रा पर चलते रहे।
यात्रा के यूपी चरण के दौरान प्रियंका गांधी राहुल के साथ रहेंगी।