कांग्रेस व भाजपाइयों में जमकर बहस, वीडियो वायरल होने पर गरमाया माहौल
मनेंद्रगढ़: एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में भाजपा मंडल द्वारा बीते कल राष्ट्रीय राज्य मार्ग में वाल पेंटिंग के विरोध के दौरान कांग्रेस नपा उपाध्यक्ष के द्वारा अपशब्दों को लेकर भाजपा मण्डल द्वारा स्क्रीन लगा कर वीडियो दिखाया और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला
आप को बता दे कि भाजपा मंडल मनेंद्रगढ़ द्वार गांधी चौक में मंच लगा कर कल हुये वाल पेंटिंग के विवाद का वीडियो जिसमे नपा उपाध्यक्ष का वीडियो स्क्रीन में दिखाया गया और जम कर कांग्रेस पर हमला बोला वही नारे लगाये गये। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा ने कहा कि जो कांग्रेस के द्वारा जो गाली गलौच किया गया वह गलत है हम उसकी निंदा करते है और आज हम उसका वीडियो जनता को दिखा रहे है जनता उसका फैसला करेगी वही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि जिसको सत्ता मिलती है वह सरकारी संपत्ति को अपनी न समझे सत्ता आती है जाती है पार्टी आती है जाती है देखा यह जा रहा है कि कांग्रेस के लोग जो जीत कर आये है व सरकारी संपत्ति है देश की संपत्ति है देखा यह जा रहा है कि एन एच का जो डिवाइडर है उसमें ये अपना स्लोगन लिखवा रहे थे जिसको हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध किया गया व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जम कर नारे बाजी की गई,
Raipur 05 January 2023 : जब वयोवृद्ध सेवाभावी सिंधु ताई से मिलने मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे