प्रदेश में छेरछेरा की धूम : सीएम बघेल ने दी गाड़ा गाड़ा बधाई…

रायपुर। Chherchera Festival छत्तीसगढ़ के पारम्परीक त्योहारों में से एक त्योहार छेरछेरा पुन्नी भी है. आज के दिन गांव के बच्चे टोली बनाके के घर-घर जाकर एक साथ आवज लगाते है। छेरिक छेरा माईकोठी के धान ला हेरी के हेरा…..और गांव का किसान बड़ी ही सहजता और सेवा भाव से बच्चों को अपने कोठी में रखे धान से घर में आने वाले एक-एक बच्चे को एक मुठ्ठी दान देता है।
Chherchera Festival इसी मौके पर सीएम बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को छेरछेरा पुन्नी की गाड़ा-गाड़ा बधाई देते हुए कहा कि, हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी देते है, सभी त्योहारों को मुख्यमंत्री निवास में मनाते हैं, किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं, छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है, अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है, दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है,
Chherchera Festival इस साल भगवान बालाजी की कृपा से बहुत अच्छी पैदावार हुई है, 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई सभी को तत्काल भुगतान मिला।
वहीं आज के दिन सीएम भूपेश बघेल दूधाधारी मठ पहुंचे, मठ पहुंचकर सीएम ने भगवान के दर्शन किए, बता दें कि, दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा, पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। सीएम बघेल ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की, सीएम बघेल को धान से तौला गया।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?
- कला और संस्कृति खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- सियासत की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
- संपादकीय पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक