छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा से कड़ाके की ठंड, सरगुजा में 4 डिग्री तक लुढ़क पारा

रायपुर। Chhattisgarh Weather छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी ठिठुरन बढ़ गई है। इस तरह की कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबके हुए है। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
जशपुर-सरगुजा में 1.5 डिग्री तक तापमान गिरा
Chhattisgarh Weather वहीं जशपुर-सरगुजा में 1.5 डिग्री तक तापमान गिरा है। सरगुजा में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ रहा है। रायपुर और दुर्ग में तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने के आसार बताया जा रहा है।
न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट
ठंड के साथ राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ हो गया है। सुबह कुछ इलाकों में कोहरे के बाद धूप खिली गई, प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट संभावित है। बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने को सम्भावना है ।
सरगुजा जिले में बादल छटते ही बढ़ी ठंड 4.4 डिग्री पर तापमान लुढ़क गया है। यहां के लोगों को अलाओं से मुक्ति नहीं मिल रही। सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ पाला पड़ रहा है। लगातार पांच दिन के बाद आज सूर्य के दर्शन हुए। ठंड ने ठिठुराया कोण्डागांव, पारा 9° से भी नीचे गिरा, कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी हुई कम, टूटा कई सालों का रिकार्ड।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?