CM Baghel met Union Home Minister Shah: एयरपोर्ट पर किया सम्मान और कही ये बात

CM Baghel met Union Home Minister Shah:
जनधारा 24 पॉलिटिकल डेस्क।CM Baghel met Union Home Minister Shah :
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हवाई अड्डे पर मुलाकात की।
उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में चल रही तमाम विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
गृह मंत्री ने उन कार्यों की प्रशंसा भी की।
सीएम ंने छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और पारंपरिक
प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
इसके बाद गृह मंत्री वहां से दिल्ली रवाना हो गए।
CM Baghel met Union Home Minister Shah राज्य के भाजपा नेता नहीं देते सही रिपोर्ट
जैसे ही अमित शाह से मुलाकात कर वे पलटे ही थे, कि पत्रकारों ने घेर लिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद सधे हुए अंदाज में राज्य के
भाजपा नेताओं पर करारा प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता केंद्रीय गृह मंत्री को
राज्य के विकास कार्यों की सही जानकारी नहीं देते हैं।
गरियाबंद से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि
प्रदेश के विकास कार्यों की पूरी जानकारी केद्रीय मंत्री को देना
भाजपा के नेताओं का नैतिक दायित्व है।
अगर वे ऐसा नहीं करते तो फिर वे छत्तीसगढ़ की
जनता का अपमान कर रहे हैं।
शाह को उन्हीं के हथियार से दिया जवाब
इसको कहते हैं नहले पर दहला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
किसको कब क्या जवाब देना है बखूबी जानते हैं।
तभी तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को सही जानकारी न देने का ठीकरा
उन्हीं के भाजपा नेताओं के सिर पर दे मारा।
सियासी गलियारों के जानकार सीएम बघेल के
इस जवाब पर खूब चटखारे लेते दिखाई दे रहे हैं।
वैसे भी कोरबा में अमित शाह ने अपने संबोधन में
छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
उसका जवाब जाते-जाते देकर प्रदेश के मुखिया ने
हिसाब-किताब बराबर कर लिया।
सीएम बघेल अपने हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं।
उनकी कोशिश होती है कि किसी का भी हिसाब बकाया
नहीं रहने दिया जाए।
इसी कड़ी में उन्होंने अमित शाह का भी
हवाई अड्डे पर ही हिसाब-किताब कर दिया।