महासमुंद नगर पालिका के नियमित कर्मचारियों को नहीं मिला 3 महीने का वेतन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी

महासमुंद: महासमुंद नगर पालिका के 254 नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी तीन माह से वेतन नही मिलने से परेशान है। इन कर्मचारियों का लगभग डेढ़ करोड़ का भुगतान लंबित है । आक्रोशित कर्मचारियों ने आज साफ सफाई कार्य को छोड़कर शेष सभी कार्य बंद कर दिए है वही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
धर्मांतरण को लेकर मंत्री अमरजीत का बड़ा बयान, कहा BJP और RSS जिम्मेदार
कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर पालिका के दफ्तरों में बिरानी छाई हुई है। नगर पालिका कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिवस के अन्दर वेतन नही मिला तो 12 जनवरी से अति आवश्यक सेवाएं भी बंद कर देंगे।
स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 16 घायल