Jatayu found in Kanpur : देखने वालों की उमड़ी भीड़ जानें पूरा मामला

Jatayu found in Kanpur : देखने वालों की उमड़ी भीड़ जानें पूरा मामला
जनधारा 24 न्यूज डेस्क।Jatayu found in Kanpur :
कानपुर के कर्नलगंज में जटायु को देखकर लोग अचानक रूक गए।
Jatayu found in Kanpur :
यहां के एक कब्रिस्तान में कई हफ्तों से जटायु का एक जोड़ा डेरा
जमाए हुए बैठा था। ईदगाह कब्रिस्तान से इसको पकड़ा गया।
तो इसका साथी लोगों को आता देख उड़ गया।
इस गिध्द का सिर और पेट का हिस्सा सफेद है।
तो वहीं इसके डैने पांच-पांच फुट लंबे बताए जा रहे हैं।
इतना विशालकाय गिध्द जिसने भी देखा
एकबारगी सहम गया। मौके पर पहुंचे
वन विभाग के पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि
यह हिमालयन प्रजाति का विलुप्तप्राय गिध्द है।
Jatayu found in Kanpur : विलुप्तप्राय पक्षी को देखने उमड़े लोग
वैसे तो गिद्धों की ज्यादातर प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक विलुप्तप्राय जटायु मिला है,
जिसकी लंबाई- चौड़ाई देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं।

यह हिमालयी गिद्ध की एक लुप्तप्राय प्रजाति है।
जो कानपुर के कर्नलगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में पाया गया।
जो करीब एक हफ्ते से इलाके में रह रहा था।
Read More : India vs New Zealand 1st ODI 2023 Rate list : कितने का टिकट और कितने में भरेगा पेट जानिए हर चीज का रेट,
पांच फुट के पंखों वाले इस विशालकाय जटायु को देखने
के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे
पुलिस अधिकारी तथा वन विभाग की टीम भी
गिद्ध को देखकर दंग रह गई।
आजादनगर चिड़ियाघर को सौंपा गया गिध्द
वन विभाग ने इस गिद्ध को पकड़कर आजाद नगर चिड़ियाघर को सौंप दिया।
इस गिद्ध को कानपुर जू में क्वारंटीन रखा गया है।

साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि
इतनी दुर्लभ प्रजाति का यह गिद्ध कहां से आया ?
इस दौरान उसकी हर गतिविधियों पर भी
नजर रखी जाती है। बताया जा रहा है कि
वहां गिद्धों के जोड़े थे, एक गिद्ध वहां से उड़ गया।
See Virul Video on Twitter
#WATCH | UP: A rare vulture was captured in Eidgah cemetery of Kanpur’s Colonelganj yesterday. The locals handed it over to Forest Dept.
A local says, “The vulture had been here for a week. We tried to catch it but didn’t succeed. Finally, we captured it when it came down.” pic.twitter.com/7t5QWXiN3h
— ANI (@ANI) January 9, 2023
सौजन्य से – ANI
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ANI ने अपने हैंडल से
इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गिद्ध के बड़े-बड़े
पंख उसकी खूबसूरती को बखूबी बयां कर रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गिद्ध के काफी बड़े पंख हैं
और एक शख्स ने उन्हें पकड़ा हुआ है।
इस दुर्लभ गिद्ध को देखने के लिए लोगों की
काफी भीड़ भी जमा हो गई।
कौन सी प्रजाति का है गिध्द
पक्षी विशेषज्ञों की माने तो इसे हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध कहा जाता है,
जो ज्यादातर हिमालय में तिब्बती पठारों में पाया जाता है।
भारत की 9 गिद्ध प्रजातियों में से 4 संकटग्रस्त प्रजातियों की
आईयूसीएन रेड लिस्ट की गंभीर रूप से लुप्तप्राय
श्रेणी में आती हैं। गिद्धों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण
अधिनियम (1972) की अनुसूची आई में भी
सूचीबद्ध किया गया है, जो देश में वन्यजीव
संरक्षण की सर्वाेच्च श्रेणी मानी जाती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक के दौरान
भारतीय उपमहाद्वीप में गिद्धों की आबादी में भारी गिरावट आई थी।
नेशनल ज्योग्राफिक की एक रिपोर्ट के अनुसार,
1990 के दशक के बाद से गिद्धों में 99 प्रतिशत से
अधिक की गिरावट देखी गई है। गिध्दों के संरक्षण और
संवर्धन की महती आवश्यकता है।