धान खरीदी का महाभियान जारी, अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…

रायपुर। Paddy procurement campaign छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है। इसी के साथ अब तक समर्थन मूल्य पर किसानों से 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वहीं 20.81 लाख किसानों को 18,266 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
कस्टम मिलिंग के लिए 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव भी किया गया है। धान खरीदी का ये महाभियान 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा, बता दें कि, प्रदेशभर में 1 नवंबर 2022 से शुरुआत हुई थी। ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये टोकन मनपसंद तिथी के ऑनलाइन जारी किए जा रहे, राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है। 2.26 लाख नये किसान शामिल, धान खरीदी के लिए 2616 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं, सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है।
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?