Breaking: छत्तीसगढ़ में 263 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान,143 मरीज हुए स्वस्थ,2 की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 263 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 143 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 2 मरीजों की मौत हुई है।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या अब 3102 है। अब तक 3795 मरीजों की मौत प्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश में आज फिर सबसे अधिक रायपुर जिले से 75 और दुर्ग जिले से 57 मरीज मिले हैं। मेडिकल बुलेटिन देखने क्लिक करें