27 फरवरी तक सहयोग राशि एकत्रित करने श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने जारी किया फरमान,समिति ने सदस्यों के मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
बिलासपुर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने ट्रस्ट के निर्देश पर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर संपर्क के बाद भी सहयोग राशि देने में जो लोग चूक गए हंै उनके लिए आखिरी अवसर है। ट्रस्ट के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारियोंे ने धन संग्रह समिति में शामिल पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने वालों से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। इसके लिए 27 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई है।
श्रीराम मंदिर के लिए प्रत्येक लोगों की सहभागिता तय करने के उद्देश्य से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण ट्रस्ट ने 15 जनवरी से देशव्यापी अभियान की शुस्र्आत की थी। इसके लिए समिति का गठन किया गया है। समिति की खासियत ये कि कोषाध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को ही नामित किया गया है। इसके अलावा एकत्रित राशि को जमा करने के लिए एक जमाकर्ता अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ट्रस्ट ने जिले के तीन बैंकों को राशि जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है।
अब अंतिम चरण में धन संग्रह के लिए 27 फरवरी की तिथि तय की गई है। इस बीच धन संग्रह समिति के पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया के जरिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। मोबाइल नंबर पर संपर्क कर राशि एकत्रिकरण का कार्य किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद समिति द्वारा धन संग्रह का हिसाब ट्रस्ट को दिया जाएगा।