आज शहर में यह होने जा रहा है खास, खबर पढ़कर बनाइए दिनभर की योजना
बिलासपुर। शुक्रवार को संभाग भर में कैट की ओर से भारत व्यापार बंद का आयोजन किया गया है। वहीं बिलासपुर में राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में तीरंदाजी का चयन-ट्रायल होगा। इसके अलावा जिला पंचायत स्थायी शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जांजगीर के सभी विकासखंड मुख्यालयों में रनिंग वाटर पेयजल व्यवस्था के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन होगा। इसके अलावा भी अपके आसपास कई कार्यक्रम होने वाले हैं।
चयन: बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में तीरंदाजी का चयन-ट्रायल होगा, सुबह आठ बजे से।
सुविधा: कोरबा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को एक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी।
खेल महोत्सव: चौकसे ग्रुप आफ कालेजेस में विभिन्न विभागों के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर कालेज टूर्नामेंट्स द वारियर्स खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
बैठक: सीएमडी पीजी कालेज के शिक्षा विभाग में नए सत्र की कक्षाओं को लेकर प्राध्यापकों की बैठक होगी। इसमें विभिन्न् गतिविधियां आयोजित करने पर चर्चा होगी, दोपहर एक बजे से।
बैठक: जिला पंचायत स्थायी शिक्षा समिति की बैठक साक्षरता कार्यालय पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग में होगी, दोपहर दो बजे से।
सम्मान समारोह: युवाओं की जागरूक संस्था सबक व स्व. विनोद चौबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्व. चौबे प्रतिमा स्थल पर पुलिस सम्मान समारोह होगा, शाम छह बजे से।
बैठक: जनपद पंचायत मालखरौदा के सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार 26 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है।
ध्रुव चरित्र: रहसबेड़ा चांपा में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन ध्रुव चरित्र की कथा आचार्य पंडित शीतल द्विवेदी सुनाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक हो रही है।का
कार्यशालाजल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सभी ग्रामीण शासकीय शालाओं, आंगनबाड़ी, आश्रम, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम पंचायत एवं अन्य शासकीय भवनों में रनिंग वाटर पेयजल व्यवस्था के लिए सभी विकासखंड मुख्यालयों में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा।
नागलीला: नगर पंचायत सारागांव के नवीन बाजार चौक के पास नागलीला महोत्सव एवं मड़ई मेला का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली जाएगी।