राजधानी में 1 मार्च से 45 से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन…
नई दिल्ली| भारत में 1 मार्च से COVID-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें तहत 60 वर्ष से ऊपर के लोग और गंभीर बीमारी वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र को टीका लगाया जाएगा। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की थी।
जो लोग इस चरण में टीकाकरण के लिए पात्र हैं, वे खुद को सरकार के पोर्टल, को-विन (एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जो कोविड-19 वैक्सीन डिलीवरी के वास्तविक समय की निगरानी के लिए बनाया गया था) पर पंजीकृत कर सकते हैं।
1 मार्च से 10,000 सरकारी और 20,000 से अधिक प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी केंद्रों पर यह टीका नि: शुल्क लगाया जाएगा। जबकि प्राइवेट केंद्रों पर इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि सरकार ने अभी यह नहीं बताया कि प्राइवेट केंद्रों पर इसके लिए कितने पैसे देने होंगे।
विशेष रूप से को-विन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को-विन 1.0 से को-विन 2.0 को 27 फरवरी और 28 फरवरी तक अपडेट के लिए निर्धारित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान कोई भी कोविड-19 टीकाकरण सत्र निर्धारित नहीं किया जाएगा।