2021 में रिलीज होने जा रही हैं ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट
साल 2020 दुनिया भर के लोगों के लिए मुश्किलों भरा रहा। वहीँ फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं था। कोरोनावायरस की वजह से सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा जिससे फिल्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुआ। यही नहीं लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई जिससे काफी नुकसान हुआ।
हालांकि उम्मीद है कि आने वाला साल 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी ढ़ेरों खुशियाँ लाएगा। दरअसल साल 2021 में रिलीज के लिए कई फिल्में लाइन में हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि साल 2021 में कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
सूर्यवंशी
सूर्यवंशी 24 मार्च, 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा जाएगा।
फिल्म ’83
फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, और अन्य कई स्टार साथ नज़र आएंगे। साल 1983 में भारत की पहली क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में है। इस फिल्म के निर्देशक कबीर हैं।
राधे
सलमान खान की अपनी अगली फिल्म राधे में नज़र आएंगे। सलमान खान इस फिल्म मे दिशा पटानी भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्ट प्रभुदेवा हैं। सलमान खान की राधे 2021 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है। फिल्म राधे ईद 2020 के अवसर पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ईद 2021 पर रिलीज हो सकती है।
लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढा फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान नज़र आएंगे। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।
बॉब बिस्वास
अभिषेक बच्चन अभिनीत, बॉब बिस्वास सुजॉय घोष की 2012 की थ्रिलर कहानी की स्पिन-ऑफ है। फिल्म बदला के हिट होने के बाद सुजॉय घोष और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बीच यह दूसरा कॉलेबोरेशन है।
आरआरआर
बाहुबली सीरीज की सफलता के बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म हमारे दो स्वतंत्रता सेनानियों सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। राजामौली ने इस बारे में बताया है कि कैसे वह हमेशा से एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की शान को दिखाए। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और अजय देवगन हैं।
बच्चन पांडे
अक्षय कुमार साल 2021 में बच्चन पांडे फिल्म नज़र आएंगे। फिल्म में अक्षय कृति सनोन के साथ नजर आने वाले हैं ।
पठान
फिल्म पठान के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। यह उनके करियर की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी। यशराज बैनर तले बन रही इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसे 2021 की दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है।