मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ कलेवा का शुभारंभ

मनेंद्रगढ़ – कोरिया जिला के मनेंद्रगढ़ में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शहर के आध्यात्मिक केन्द्र सिद्ध बाबा पहाड़ पर छत्तीसगढ़ कलेवा का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ के परंपरा व्यांजको में से मुख्य खुर्मी, चौसेला,जोशीला, अंगाकर, पाऊ रोटी, तसमाई, खीर, चीला, उर्दादाल के बरा, मूंगदाल के बरा, मुरिया रोटी, खट्टा साग, ठेठरी, फरा, दूध फरा आदि प्रमुख है।
छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेवा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनाग एवं टीम के द्वारा स्टाल का संचालक किया गया। इस दौरान दुर्गेश केवट, खुशबू दुबे, संगीता, निर्मला, नेहा ,बबुआ, तिरुपति नाग, आशा, विद्यासागर जायसवाल, कन्हैया लाल यादव आदि सहयोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed