कलेक्टर के निरीक्षण के बाद गौरव पथ निर्माण कार्य में आई तेजी
बचेली– नगर के मुख्य मार्ग एनएमडीसी केन्द्रीय कर्मशला, साम्पलेक्स नाला से लेकर होटल हिलटाॅप तक बन रहे गौरव पथ निर्माण कार्य में कलेक्टर के निरीक्षण करने के बाद अब तेजी दिखाई दे रही है। अब लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क के दोनो ओर नाली निर्माण करीब 90 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है। बीएसएनएल कार्यालय के सामने पुलिया निर्माण कार्य भी जल्दी हो रही है इसके साथ ही करीब 2 किमी लंबी इस गौरव पथ कार्य में गति देखी जा रही है।
गौरतलब है कि गत दिनो दंतवेाड़ा जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने पैदल चलकर इस निर्माण कार्य का निरीक्षण व अवलोकन करते स्थिति का जायजा लिया था। सुस्त गति से चल रही इस कार्य को देखकर उन्होने नाराजगी भी जताई थी। साथ ही सबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को अगले 4 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने के आदेश भी दिये थे। जिसके बाद से अब नगर में गौरव पथ निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है। बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग अब पूरी होने वाली है, अप्रैल मई तक बचेली नगर वासियो को एक अच्छी सड़क मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मंडावी के देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है, ठेकेदार व मजदूर इस कार्य में लगे हुए है।