राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुनहरे पंख संस्था ने परिचर्चा का किया आयोजन

रायगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुनहरे पंख संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं उनके सम्मान हेतु परिचर्चा की गई। जिसमें राजस्थान से आशा सुमन मैम के द्वारा बहुत ही सुंदर सरल सहज रूप से बालिका आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। आशा मैम के द्वारा बताया गया की किस प्रकार बालिकाएं अपने आत्मरक्षा में आसपास रखी वस्तुओं से विभिन्न कठिन परिस्थितियों में सामने आने वाले अंगों पर वार कर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। सुमन मैम के द्वारा आत्म सुरक्षा के टिप्स, इमरजेंसी नंबर, सुरक्षा चक्र, साइबर क्राइम इन सभी की जानकारी बेहतर रूप से दी गई।
रायगढ़ से श्रीमती किरण मिश्रा , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली द्वारा भी बालिका दिवस पर जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग्स , कविताओं प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम कि आयोजिका कामिनी साहु द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं उन्होंने बताया कि कैसे पुरुष एवं महिलाएं एक समान रहते हुए आज के परिवेश में हर एक कार्य को कर रहे हैं। अंत में श्रीमती किरण मिश्रा मेम के द्वारा आधार प्रदर्शन की कड़ी में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों एवं आशा सुमन मेम का हृदय की गहराइयों के साथ आभार प्रस्तुत किया गया। बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर उक्त कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed