कोसीर को उप तहसील बनाने सीएम बघेल ने की घोषणा

सारंगढ़ के नंदेली में रामनामी महासभा व बड़े भजन मेला का किया शुभारम्भ

रायगढ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम नंदेली में होने वाले रामनामी महासभा एवम बड़े भजन मेला का शुभारम्भ किया। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री अमर जीत भगत, उमेश पटेल व चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े उपस्थित रही। वंही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोसीर को उप तहसील बनाने की घोषणा के साथ ही सारंगढ़ मे 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण की भी घोषणा की। इसके साथ ही बरमकेला क्षेत्र के भड़िसार में बांध निर्माण करवाने की भी घोषणा की।


सारंगढ़ क्षेत्र में हर वर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रामनामी महासभा एवम बड़े भजन मेला का आज से शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका शुभारम्भ किया। रामनामी समुदाय के लोग अपने पूरे शरीर मे राम नाम गोदवाते है। वही हर वर्ष रामनामी मेले का आयोजन भी किया जाता है। मेले के शुभारम्भ अवसर पर पंहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राम नाम लिखी चादर ओढा कर रामनामी समुदाय ने स्वागत किया। वंही सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भगवान राम ने वनवास काल मे छत्तीसगढ़ में काफी समय गुजारा था। कोरिया से लेकर सुकमा तक उनकी यात्रा का वृतांत मिलता है। हम सब ईश्वर की संतान है हममे ईश्वर का वास है। इसलिए हमेशा ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। रामनामी समाज के लोग शरीर मे गोदवा कर हमेशा भगवान राम का स्मरण करते है। वही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रामनामी समाज के कार्यक्रम में हर साल समल्लित होता हूं। वंही धान खरीदी के संबंध में श्री बघेल ने कहा कि रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। अब तक 86 लाख मीट्रिक टन खरीदी हो चुकी है। किसानों को बोनस की बात पर सीएम बघेल ने कहा कि बोनस नही राजीव गांधी न्याय योजना के तहत राशि दी जा रही है जिसकी 3 किश्त दो का चुकी है चौथी किश्त मार्च तक मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *