BJP Mission 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों को लेकर नए पैटर्न मे उतरेगी भाजपा, “KNOW BJP’ इनिशिएटिव कैंपेन किया लांच

रायपुर | (BJP Mission 2023) छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है. भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की जगह अब ओम माथुर ने ले ली है. यह आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिया गया जिसे भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया. वहीं विधायक नितिन नबीन का कार्यकाल सह-प्रभारी के पद में जारी रहेगा. इसके साथ ही मिशन 2023 में ओम माथुर बड़ी ही अहम भूमिका निभा सकते है.
मिशन 2023 की बात करें तो भाजपा इसके लिए एक नया पैतरा आजमा रही है. बताया गया है की भाजपा अब कार्यकर्ताओं को वोट मांगने की तकनीक सिखाएगी. छत्तीसगढ़ में भाजपा आगामी चुनावों को लेकर बड़े बदलाव कर रही है, वहीं उनकी तैयारियां शुरु हो गयी है. साथ ही प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा एक नए पैटर्न के साथ मैदान में उतर रही है.
(BJP Mission 2023) इस नई तकनीक के चलते कार्यकर्ताओं के लिए नई कार्यशाला आयोजित की गई है. जिसमें अलग-अलग वर्ग के लोगों से इंटरैक्ट करने के लिए तकनीक सिखाई जा रही है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी जिसमें उन्होंने एक कैंपेन लांच करने की जिम्मेदारी दी है. इस कैंपेन को “KNOW BJP’ इनिशिएटिव नाम से शुरू किया जाएगा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस कैंपेन को लांच किया और बीते दिनों बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो के बड़े आंदोलन पर भी सलाह दी. इसके साथ ही सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को अपने विषयों पर बड़े आंदोलन करने के लिए कहा गया है.
Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?