Cg Monsoon update: आज से देश के इन 15 राज्यों में होगी झमझमी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

Cg Monsoon update: देश में अभी भी बारिश का दौर थमा नही हैं। अधिकांश राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और 21 से 23 सितंबर, 2022 के दौरान मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि 22 सितंबर, 2022 को पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा आईएमडी ने बताया कि 22 सितंबर, 2022 को पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 22-24 तारीख के दौरान अरूणाचल प्रदेश में काफी व्यापक हल्की व मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। आईएमडीने बताया कि पूर्वाेत्तर मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 2-3 दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
Cg Monsoon update:: मौसम की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले चार से 5 दिनों के अंदर हल्की -हल्की बारिश हो सकती हैं। जिससे मानसून के जाने में थोड़ा विलंब हो सकता है। वहीं मध्य महाराष्ट्र और बिहार में हल्की मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है