सिहावा विधायक ने सैनिक परिवारों का किया सम्मान
नगरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पाहंदा में आजाद फ्रेंड्स नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सैनिक सम्मान समारोह एवं डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर जनपद अध्यक्ष मगरलोड ने की।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में डिहूराम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मगरलोड, सुरेंद्र धनंजय विधायक प्रतिनिधि मगरलोड,रवि निर्वाण विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत मगरलोड, हरिविनायक सिन्हा जनपद सदस्य सरगी, गिरीश साहू सभापति निर्माण समिति जनपद पंचायत मगरलोड, दुर्गेश नंदनी जनपद सदस्य मगरलोड,चंदन बाफना पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मगरलोड,राजेन्द्र साहू,हेमन्त देवांगन,तोषण साहू अध्यक्ष युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, पुरुषोत्तम सिन्हा जोन अध्यक्ष,डाकवर साहू,सोहिल साहू, गयाराम साहू,धुरसिंग नेताम,लोमश सिन्हा सरपंच पहंदा , मगरलोड थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राम पाहंदा सहित बोरसी, भोथा,देवगांव, झाझरकेरा, लड़ेर, सोनेवारा , धनबुड़ा आदि के उपस्थित सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान प्रतीक चिन्ह, गमछा, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर विधायक महोदया द्वारा किया गया। सम्मान कार्यक्रम पश्चात रात्रि में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जो शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें सामूहिक नृत्य प्रथम अमरज्योति डांस ग्रुप नवागांव रायपुर ( रीमिक्स बाहुबली कृष्ण),द्वितीय चक दे इंडिया कुरूद तृतीय पुरस्कार,सी जी ब्वायज डांस ग्रुप झाझरकेरा अनुशासन, डी ब्वायज कोरबा, देशभक्ति वेशभूषा, राधा कृष्ण डांस ग्रुप भोथा, राधा के रंग में रंगे एकल पुरस्कार प्रथम, नंदनी नेताम दुगली, दीवानी दीवानी,द्वितीय राजापाण्डे भन्सुली, वाह चूड़ी पहने, तृतीय प्रीतम यादव दुलना, बजरंगी डांस, वेशभूषा, राजकुमार हसदा2, खनका दे चूड़ी अनुशासन, कु गुंजा राजिम, रीमिक्स को मिला। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम की सराहना किये। डी जे डांस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्यारे लाल साहू,अध्यक्षता लोमश सिन्हा सरपंच पहंदा ,विशिष्ट अतिथि नील कुमार साहू,एन कुमार सिन्हा,श्रीमान घासीराम नेताम,उपसरपंच खेदूराम ध्रुव,डॉ ओमलाल साहू, बबलू राम ध्रुव, हृदय राम पंच, श्रीमती एनकुमारी पंच, चित्ररेखा साहू पंच, शिव कुमार साहू, शिव कुमार सेन जी, मंच संचालक चिदानंद देवांगन, फ़ूलजी सिन्हा, नरेश कौशिक, कमलेश सिन्हा, लोकनाथ सूर्यवंशी, सफल आयोजन में आजाद फ्रेंड्स क्लब समिति के अध्यक्ष गुलशन साहू, उपाध्यक्ष चंदन साहू, सचिव योगेश कौशिक, संरक्षक चन्द्रहास सिन्हा, कोषाध्यक्ष गोकुल सिन्हा, सदस्य केवल यादव, महेंद्र साहू, देवा सिन्हा , गौतम सिन्हा, राजू यादव, जितेंद्र साहू, रिखब साहू, हेमराज साहू, गौकरण सिन्हा, डोमन यादव, शेखर देवांगन, नारायण नेताम, जनक यादव, उत्तम सूर्यवंशी, चित्रसेन साहू, टाकेश ध्रुव, गोपीकिशन नेताम, मुकेश ध्रुव, पोखन सिन्हा आदि का योगदान रहा।