सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा जाट और रमन यादव ने जीता कांस्य

भोपाल। उत्तरप्रदेश के आगरा में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने प्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया है।
सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा जाट ने 53 किलो भार वर्ग और रमन यादव ने 57 किलो भार वर्ग में मध्यप्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है।

इन दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक हेतु आयोजित इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों पदक विजेताओं को इंडिया कैंप में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed