विश्व कप के लिए कम्पाउंड कोर ग्रुप में अभिषेक और सुरेखा ने किया टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व कप के लिए कम्पाउंड कोर ग्रुप चुनने के उद्देश्य से रविवार को यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चयन ट्रायल आयोजित किया।
चयन ट्रायल में 12 कम्पाउंड पुरुष और 12 कम्पाउंड महिला खिलाड़ियों को चुनना था।पुरुष वर्ग में दिल्ली के अभिषेक वर्मा और महिला वर्ग में पीएसपीबी की वी ज्योति सुरेखा ने टॉप किया। इस ट्रायल से चुने गए कम्पाउंड तीरंदाज साई सोनीपत में आठ फरवरी से शुरू होने वाले कम्पाउंड कोचिंग कैम्प में हिस्सा लेने के लिए योग्य होंगे।

ये तीरंदाज इसके साथ ही ग्वाटेमाला में विश्व कप चरण-1 (अप्रैल 19-25), शंघाई में विश्व कप चरण-2 (मई 17-23) और पेरिस में विश्व कप चरण-3 (जून 22-27) के लिए भारतीय टीमों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के भी योग्य होंगे।

ट्रायल में कुल 70 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया जिसमें 32 पुरुष और 38 महिला तीरंदाज शामिल थे।इन सभी तीरंदाजों और अधिकारियों ने प्रतियोगिता के लिए आने से 48 घंटे पहले अपना कोरोना टेस्ट कराया था और ये नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आये थे।

प्रतियोगिता के दौरान पद्मश्री तीरंदाज लिम्बा राम भी मौजूद थे जिन्होंने तीरंदाजों को अपना आशीर्वाद दिया।इस मौके पर लिम्बा राम के जन्मदिन का केक भी काटा गया।लिम्बा राम का जन्मदिन शनिवार को था।लिम्बा राम 49 साल के हो गए हैं।

चुने गए कम्पाउंड तीरंदाज: पुरुष:अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, प्रवीण कुमार, संगमप्रीत बिस्ला, एमआर भारद्वाज, ऋषभ यादव, मयंक यादव, सुखबीर सिंह, राहुल, अर्जुन कुमार, सी श्रीधर महिला: वी ज्योति सुरेखा, रागिनी मार्को, रेखा लैंडकर, मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर, स्वाति दधवाल, तृषा देब, साची धाला, अनुराधा अहुरवार, अक्षिता, अर्शिया चौधरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed