Woman carrying a live Lion in her lap : जिंदा शेर को गोद में उठाए घूमती महिला, और उसकी पकड़ से छूटने की जद्दोजहद करते जंगल के राजा

Woman carrying a live Lion in her lap :
जनधारा 24 इंटरटेनमेंट डेस्क। Woman carrying a live Lion in her lap :
महिलाओं को अक्सर आपने बच्चे, कुत्ते या फिर कुत्तों के पिल्ले,
बिल्ली या फिर खरगोश को गोद में उठाए देखा होगा।
क्या आपने किसी महिला को गोद में शेर उठाए हुए देखा है ? नहीं न ?
Woman carrying a live Lion in her lap :
View this post on Instagram
तो चलिए आज आपको हम एक ऐसी महिला से मिलवाते हैं तो अपनी गोद में
शेर को उठाए घूम रही है, और जंगल के राजा उसकी पकड़ से आजाद
होने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे
इस वीडियो ने ठंड के मौसम में भी वहां का माहौल गर्म कर दिया है।
किसी भी वीडियो को वायरल करने में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए?
बेशक, वीडियो देखकर लोगों का चौंकना जरूरी है!
ये किसी भी वीडियो को वॉयरल होने की पहली शर्त होती है।
वैसे तो कुत्तों और बिल्लियों के क्यूट वीडियो लोगों को
काफी पसंद आते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने
वॉयरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।
शेर को गोद में उठाए घूमती महिला
सोशल मीडिया पर शेर को गोद में लिए एक महिला का
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो महज 10 सेकेंड
का बताया जा रहा है। एक महिला सड़क के किनारे चलते हुए
एक शेर को बहुत आसानी से अपनी बांहों में जकड़े हुए दिखाई दे रही है।
तो वहीं शेर औरत के चंगुल से छूटने की पूरी कोशिश करता है
क्योंकि वो औरत के चंगुल से छूट नहीं पाता।
लोगों ने महिला को वंडर वुमन कहा
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं।
अधिकांश नेटिज़न्स ने कहा कि वे लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।
यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि – उस महिला को अगली
वंडर वुमन फिल्म के लिए साइन किया जाना चाहिए।
एक दूसरे यूजर ने कहा, ऐसा लगता है कि वह परेशानी में है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि, आप भले ही जंगल के राजा हों…
लेकिन वो औरत भी शेरनी है।
कहां की है ये घटना जानें
दरअसल बताया जा रहा है कि ये घटना कुवैत की सड़कों पर हुई है ।
और वीडियो में दिख रही महिला जाहिर तौर पर शेर की मालकिन ही है।
मिडिल ईस्ट मॉनिटर के मुताबिक, कुवैत सिटी की सड़कों पर एक रिहायशी
इलाके में शेर देखे जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई थी।
वहां के शेखों को खतरनाक जीवों को पालने का शौक कुछ ज्यादा है।
तभी तो लोग वहां शेर, बाघ और चीते तक को पाल कर रखते हैं।