IND vs SL 3rd ODI 2023 : भारत ने श्रीलंका को चौथी बार चटाई धूल, तीसरे वनडे में 317 रनों से रौंदा

IND vs SL 3rd ODI 2023
जनधारा 24 खेल डेस्क। IND vs SL 3rd ODI 2023 :
रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में
भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का थर्ड वनडे खेला गया।
IND vs SL 3rd ODI 2023 :
भारत ने यह वनडे मैच 317 रन से अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही साथ सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे 67 रन
और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था।
IND vs SL 3rd ODI 2023 : देखिए लाइव अपडेट्स
07ः 44 बजे शाम, 15- जनवरी-2023
भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया।
भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
हुए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हराया।
यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
इसके पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था।
उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से परास्त किया था।
वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का रहा है,
जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल किया था।
IND vs SL 3rd ODI 2023 :
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर
में पांच विकेट खोकर 390 रन बनाए थे।
शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन
की नाबाद पारी भी खेली थी।
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने
22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए।
अशेन बंडारा के चोटिल होने की
वजह से वो मैदान पर नहीं आ सके।
इस प्रकार टीम इंडिया ने 317 रन से
जीत दर्ज की। भारत की ओर से
मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए और
एक खिलाड़ी को रन आउट किया।
मोहम्मद शमी और
कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले हैं।
भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज
में श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया है।
भारत ने पहला वनडे 67 रन और
दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था।
वनडे इतिहास की टॉप-5 सबसे बड़ी जीत
टीम अंतर (रन) खिलाफ साल
भारत 317 श्रीलंका 2023
न्यूजीलैंड 290 आयरलैंड 2008
ऑस्ट्रेलिया 275 अफगानिस्तान 2015
दक्षिण अफ्रीका 272 जिम्बाब्वे 2010
दक्षिण अफ्रीका 258 श्रीलंका 2012
07ः 13 बजे शाम, 15- जनवरी-2023
श्रीलंका को आठवां झटका 51 के स्कोर पर उस वक्त लगा।
जब शमी ने दुनिथ वेलालगे को सूर्यकुमार के हाथों कैच करा दिया।
वह तीन रन ही बना सके थे।
फिलहाल कसुन रजिता और लाहिरू कुमारा क्रीज पर थे।
07ः 10 बजे शाम, 15- जनवरी-2023
15वें ओवर में श्रीलंका को सातवां झटका लगा।
जब कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन
शनाका को क्लीन बोल्ड कर दिया।
वे 26 गेंदों में 11 रन बना सके थे।
फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कसुन रजिता क्रीज पर जमे हैं।
श्रीलंका को अब भी 35 ओवर में 341 रन की आवश्यकता थी।