Athiya Shetty Wedding Lehenga : इतने घंटों में बनकर तैयार हुआ अथिया का वेडिंग लहंगा…

Athiya Shetty Wedding Lehenga बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का एक जोड़ा अब परिणय सूत्र में बंध गया है। सालों की डेटिंग के बाद अब केएल राहुल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को दुल्हन बनाकर ले आए हैं। इस जोड़ी ने 23 जनवरी को परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लिये। शाम होते-होते दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
पिंक लहंगे में नजर आईं अथिया
Athiya Shetty Wedding Lehenga तस्वीरें देखने के बाद सभी की नजर अथिया के लहंगे पर ही टिकी हुई थी। दुल्हन अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इस लहंगे को मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। दूसरी ओर, केएल राहुल आइवरी शेरवानी और मैचिंग दोशाले में डैपर दिखे।
10 हजार घंटे और 416 दिनों में तैयार हुआ लहंगा
इस लहंगे को बनाने में अनामिका खन्ना को दस हजार घंटे और 416 दिन लगे। डिजाइनर ने अपनी पूरी टीम के साथ इसे खास तौर पर अथिया शेट्टी के लिए डिजाइन किया था। यह लहंगा पूरी तरह से हाथ से बुना हुआ है और जरदोजी और जाली वर्क के साथ रेशम से बना है।
घूंघट और उसका दुपट्टा रेशम के धागों से बना होता है। इसे बनाने में करीब 10,000 घंटे लगे थे यानी इस खूबसूरत ब्राइडल लहंगे को बनाने में 416 दिन लगे थे। इस बात का खुलासा खुद डिजाइनर ने एक इंटरव्यू में किया था।
कुंदन ज्वैलरी ने लुक बढ़ाया
इस पिंक लहंगे लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने इसे पोल्की नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, मैचिंग कड़ा और यूनिक कलियर के साथ पेयर किया। उन्होंने डैवी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया.