RBI ने रेपो रेट में की बढ़ोतरी, होम लोन की EMI में होगा इजाफा, जानिये क्या है Repo Rate

RBI increased repo rate आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट में लगातार छठी बार केंद्रीय बैंक ने इजाफा किया है। रेपो रेट को 6.25%  से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने ये ऐलान किया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.6% रह सकती है।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य अब पहले की तरह गंभीर नहीं 

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य अब उतना गंभीर नहीं दिख रहा है जितना कुछ महीने पहले था, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में विकास की संभावनाओं में सुधार हुआ है, जबकि मुद्रास्फीति में गिरावट आई है। हालांकि मुद्रास्फीति अभी भी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

बढ़ेगी होम लोन की ईएमआई 

केंद्रीय बैंक के इस फैसले से होम लाेन के ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि मई 2022 से रेपो 4% था जो अब बढ़कर 6.5% हो गया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर के बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए ये कठिन फैसले जरूरी थे।

जानिये क्या है Repo Rate

RBI increased repo rate आसान शब्दों में कहें तो रेपो रेट का मतलब होत है की रिजर्व बैंक द्वारा अन्य बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर। बैंक इस चार्ज से अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करता है। रेपो रेट कम होने का अर्थ है की कस्टमर को कम ब्याज दर पर होम लोन और व्हीकल लोन जैसे लोन मिलते हैं।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *