Preeti Zinta : प्रीती ज़िंटा ने शेयर किया बेटे “जय” का क्यूट वीडियो, फैंस बोले- छोटी सी उम्र…
Preeti Zinta : लाखो दिलों की धड़कन डिंपल गर्ल यानि प्रीती जिंटा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों प्रीति जिंटा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और साथ ही अपने पति और बच्चों की प्यारी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीँ इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने 2 साल के बेटे “जय” की एक क्यूट वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि क्यूट ‘जय’ घर में पोछा लगा रहा है।
दरअसल, प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आप अपने छोटे से बच्चे को सफाई करते और मम्मा की मदद करते हुए देखते हैं तो बहुत खुशी मिलती है”। यहां देखिये छोटा सा जय ‘स्वच्छ भारत’ के लिए प्रैक्टिस कर रहा है।’ वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब तारीफे लूट रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो जय हो मोमेंट है’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अच्छा है की छोटी उम्र से ही घर का काम सीख रहा है’।
Preeti Zinta : साल 2016 में एक्ट्रेस ने की थी शादी।
बॉलीवुड की डिंपल क्वीन ने 29 फरवरी 2016 को पति जीन गुडइनफ संग गुपचुप शादी की थी। जिसके बाद वह उनके साथ विदेश में सेटल हो गईं थी। आपको बता दें कि पति जीन गुडइनफ उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं । वहीं शादी के बाद से प्रीति ने बॉलीवुड से दूरियां बना ली है। प्रीति के पति अमेरिका की हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी एनलाइन एनर्जी में वाइस प्रेजिडेंट हैं।
विदेश में प्रीति ने प्रियंका के साथ खेली होली।
दरअसल होली का त्यौहार हर भारतीय को पसंद है। वहीं हाल ही में पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग प्रीति ने विदेश में होली सेलिब्रेट किया। साथ ही प्रियंका संग उनके पति निक जोनस भी इस जश्न में सामील रहे। बता दें इसका भी एक वीडियो प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, इस वीडियो में सभी लोग प्रियंका के लॉस एंजिल्स स्थित घर में होली मनाते हुए दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़े..