छत्तीसगढ़ में यहां लगेगा पहली बार राम दरबार : बनारस से आ रही अघोरियों की दल, करेंगे अनोखा प्रदर्शन

रायपुर। Ram Darbar In Chhattisgarh : 22 मार्च से पूरे देशभर में चैत्ररात्रि की शुरुआत होने जा रही है। दर्शन के लिए मंदिरो में भक्तों की लंबी कातार लगी रहेगी, वहीं रेलवे ने भक्तों के सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन भी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में राम नवमी पर राम दरबार का आयोजन किया जाएगा। पहली बार चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रभु राम, माता सीता की करीब 7 से 8 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही पूरे 9 दिनों तक विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। हर दिन शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

 

 

पहली बार राम दरबार का आयोजन

 

Ram Darbar In Chhattisgarh दरअसल, पूरे छत्तीसगढ़ में बस्तर पहला ऐसा जिला है जहां पहली बार नवरात्र की तर्ज पर ऐतिहासिक रूप से राम दरबार का आयोजन किया जा रहा है। राम नवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बनारस से अघोरी पहुंचकर भभूत से अनोखा प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 1 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

 

धर्म महासभा ने विशाल पंडाल बनवाया

 

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के पास सनातन धर्म महासभा ने विशाल पंडाल बनवाया है। इस पंडाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हर दिन विशेष पूजा अर्चना होगी। राम दरबार में क्षेत्र के कुल 11 पंडित होंगे जो पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। साथ ही पूरे 9 दिनों तक प्रसाद के रूप में राम भोग दिया जाएगा।

 

इस दिन  महिलाएं करेंगी महाआरती

30 मार्च को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। लेकिन, इससे ठीक एक दिन पहले यानी 29 मार्च को शहर की महिलाएं भगवान राम की महाआरती करेंगी। आरती का थाल लेकर वे शहर में निकलेंगी और लोगों से राम नवमी को भव्य रूप से मनाने का आह्वान करेंगी। उन्होंने बताया कि, इस आयोजन में शहर की करीब दो हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी।

 

तिलक लगाकर तिलकोत्सव का आयोजन

सनातन धर्म महासभ के सदस्य ने बताया, अब तक राम नवमी के मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती थी। लेकिन, अब पूरे 9 दिनों तक प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया, पूरे छत्तीसगढ़ में जगदलपुर पहला ऐसा शहर है जहां राम दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस काम में शहर के युवा समेत समाज के हर वर्गों का सहयोग मिला है। हर दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। साथ ही शहर में घूम-घूम कर समिति के सदस्य लोगों को तिलक लगाकर तिलकोत्सव मनाएंगे।

 

बनारस से आ रही अघोरियों की दल

सनातन धर्म महासभा के सदस्यों ने बताया कि, इस बार राम नवमी के दिन भभूत से अनोखा प्रदर्शन करने वाली अघोरियों की एक दल को भी बुलाया जा रहा है। यह टीम उत्तर प्रदेश के बनारस से आ रही है। राम नवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा में अपना प्रदर्शन दिखाएगी। जो बेहद आकर्षण का केंद्र होगा।

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *