Oscar Winning Natu-Natu Song : ऑस्कर विनिंग नाटू-नाटू का छत्तीसगढ़ी वर्जन, ‘नाचो-नाचो’ सॉन्ग मचा रहा धमाल

Oscar Winning Natu-Natu Song फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद से पूरी दुनिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स इतने कैची हैं कि इसकी तर्ज पर अन्य भाषाओं में भी गाने बनाए जा रहे हैं। इस गाने की म्यूजिक बीट पर छत्तीसगढ़ी भाषा में भी गाना बन गया, जिसके बोल नाचो-नाचो हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदेश के लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर शूट किया गया। इस गाने की खास बात ये है कि इसमें लिरिक्स को ट्रांसलेट कर इस पर छत्तीसगढ़ी फ्लेवर दिया गया है।

 

नाटू-नाटू लिरिक्स को किया नाचो नाचो

नाचो-नाचो गाने की प्रोड्यूसर सिंधु शुक्ला पेशे से एक सीनियर प्रोफेसर हैं, जो सांख्यिकी विषय पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फेमस और अच्छे गानों को छत्तीसगढ़ी में अनुवाद करना पसंद है। सिंधु ने इसके पहले भी पुराने गाने न मुंह छुपा के जिओ का भी छत्तीसगढ़ी अनुवाद किया है। सिंधु शुक्ला बोलीं कि, नाटू-नाटू गाने को जब ऑस्कर में जाने के लिए चुना गया, तब उन्होंने इस गाने को सुना। जिसके बाद उनका मन इसे छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाने का हुआ।

 

उन्होंने दक्षिण भारतीय गाने के नाटू-नाटू लिरिक्स को नाचो नाचो कर दिया। साथ ही इस गाने में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भाषा-बोली में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को जगह दी। इस गाने की एक लाइन आजा टूरा आजा संगी मिर्चा खाके नाचो-नाचो से गाने की शुरुआत हुई। आगे कई अलग-अलग शब्दों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन को बताने की कोशिश की गई।

 

रायपुर में हुई गाने की रिकॉर्डिंग

इस गाने के सिंगर डॉ. जिशान शुक्ला और इंजीनियर आशीष त्रिवेदी हैं। रायपुर के आर्टिस्ट पॉइंट स्टूडियो ने इस गाने की रिकॉर्डिंग की है। साथ ही इस गाने में जिन दो एक्टर ने डांस किया, उनका नाम मनोज देवांगन और मनोज केसकर हैं। ये दोनों फिलहाल एक फूड कैफे का बिजनेस चलाते हैं। एक्टर मनोज देवांगन ने बताया कि उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय से पढ़ाई की है। वे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर चुके हैं। इस गाने की शूटिंग को लेकर उन्होंने कोशिश की कि बार-बार रिटेक न लेना पड़े। उन्होंने कम समय में अच्छा काम करने की कोशिश की। इसके लिए सुबह 7 बजे के करीब उन्होंने शूटिंग शुरू की थी, जोकि 11 बजे समाप्त हो गई।

 

प्रदेश के लोग खूब प्यार दे रहे

 

ये समय इसलिए चुना, क्योंकि इस समय बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ कम होती है। दूसरे एक्टर मनोज केसकर ने कहा कि इस गाने को प्रदेश के लोग खूब प्यार दे रहे हैं, ये जानकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आगे भी इस तरह के सॉन्ग में एक्टिंग करने का मौका मिलता है, तो वह जरूर करेंगे।

 

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *