These rules are going to change from 1 April 2023 : 1 अप्रैल 2023 से बदलने जा रहे ये नियम…. नहीं जानते हों तो जान लें वर्ना बढ़ जाएंगी मुसीबतें

These rules are going to change from 1 April 2023 :
जनधारा 24 न्यूज डेस्क। These rules are going to change from 1 April 2023 :
मार्च 2023 इस वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है।
These rules are going to change from 1 April 2023 :
1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है।
हर सेक्टर के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण होता हैै।
वर्ष के अंतिम महीने में कई जरूरी काम आपको निपटाने होते हैं,
क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में कई नियमों में बदलाव किया जाता है।
इसलिए अगर कोई जरूरी काम अटके हैं तो
उन्हें 31 मार्च से पहले फटाफट निपटा लें।
अगर आपने समय रहते इन जरूरी कामों को नहीं निपटाया
तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये सारे बदलाव 1 अप्रैल से ही लागू हो जाते हैं।
ऐसे में 1 अप्रैल 2023 से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं ?
हम आपको बताएंगे, बस आप बने रहिए जनधारा 24 के साथ-
These rules are going to change from 1 April 2023
तो फिर देर किस बात की ?
चलिए आज हम आपको 1 अप्रैल से होने जा रहे ऐसे कुछ बड़े बदलाव के बारे में बता रहे हैं,
जिसका सीधे आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है।
अगर आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी होगी तो
आप बिना किसी चिंता के अपना काम समय रहते निपटा सकते हैं।
इन बदलावों से आपका बजट बिगड़ सकता है,
जिसका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं-
बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से
लेकर गैंस सिलेंडर के नए रेट जारी करती है।
मार्च में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये
तक की बढ़ोतरी की गई थी।
ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि
इस साल भी सरकार इनमें बढोत्तरी कर सकती है।
अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रैल 2023 के लिए
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। उसके मुताबिक,
अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
अगले महीने साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग
राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी।
इसके लिए आप अभी से तैयारियां कर लें,
नहीं तो मौका आने पर आपको परेशानियों का
सामना करना पड़ सकता है।
31 मार्च से पहले पैन-आधार लिंक कराना अनिवार्य
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है।
इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आपने पैन कार्ड को आधार के
साथ लिंक नहीं काराया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में भी बदलाव
अगला महीना सोने की खरीदारी करने वालों के लिए भी अहम है।
उपभोक्ता मंत्रालय एक अप्रैल से सोने के आभूषणों की
बिक्री के नियमों में बदलाव कर रहा है।
नए नियम के अनुसार, 31 मार्च, 2023 के बाद चार
अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों
की बिक्री नहीं की जा सकती है।
एक अप्रैल 2023 से सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क ज्वैलरी
की बिक पाएंगी।
इन सारे बदलावों की अगर आपको
जानकारी रहेगी तो आपको अपने काम निपटाने में सुविधा होगी।