Chaitra Navratri 2023 Day 2 : नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Chaitra Navratri 2023 Day 2: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है आज के दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से संयम और त्याग की भावना जागृत होती है, जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

 

कैसे पड़ा नाम

 

हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। मां ब्रह्मचारिणी ने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया. तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन का मुहूर्त, शुभ योग और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि।

 

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि

 

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पीले या सफेद वस्त्र पहनकर देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। क्योकि ब्रह्मचारिणी तपस्या की देवी है, और तपस्वी अधिकतर सफेद या पीला वस्त्र धारण करते हैं। वैसे माता रानी का प्रिय रंग लाल है लेकिन इस दिन देवी को सफेद वस्तुएं अर्पित करने से भाग्य चमक उठता है।

 

शक्कर या पंचामृत का भोग लगाएं

 

माता को शक्कर या पंचामृत का भोग लगाएं और ऊं ऐं नम: मंत्र का 108 बार जाप करें. ध्यान रहे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा निराहर रहकर की जाती है तभी पूजा का फल मिलता है. कहते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन इस विधि से पूजा करने पर जीवन के कठिन संघर्षों में भी व्यक्ति अपने कर्तव्य से विचलित नहीं होता और सफलता प्राप्त करता है।

 

चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरे दिन का मुहूर्त

 

चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू – 22 मार्च 2023, रात 08.20

चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त – 23 मार्च 2023, रात 06.20

शुभ (उत्तम मुहूर्त) – सुबह 06.22 – सुबह 0754

लाभ (उन्नति मुहूर्त) – दोपहर 12.28 – दोपहर 01.59

 

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र

 

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

Read More- Omicron Symptoms ‘Cold-Like’: What Does UK Study Say on COVID Variant?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed