लोरमी में बड़ी सियासी करवट: क्या कांग्रेस में जाएंगे MLA धर्मजीत

लोरमी में बड़ी सियासी करवट

लोरमी में बड़ी सियासी करवट

जनधारा 24 पॉलिटिकल डेस्क। लोरमी में बड़ी सियासी करवट :

प्रदेश के लोरमी विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है।

यहां के जकांछ से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह

के कांग्रेस में प्रवेश के आसार नजर आ रहे हैं।

कुछ अरसे पहले धर्मजीत सिंह ने भाजपा में

जाने की इच्छा जाहिर की थी।

आज उनके कांग्रेस प्रवेश की बात

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कही।

इससे इस बात के भी कयास लगाए जाने

लगे हैं कि धर्मजीत कहीं पाला बदलने

की फिराक में तो नहीं हैं ?

लोरमी में बड़ी सियासी करवट

हम आपको बता दें कि यही लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह हैं

जो कभी अजीत जोगी के दाहिने हाथ कहे जाते थे।

उनकी विश्वसनीयता को देखते हुए

छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने

उनको विधायक दल का नेता भी घोषित किया था।

इसके बाद उन पर अनुसूचित जाति,

अनुसूचित जनजाति की अवहेलना करने का

आरोप लगाकर पार्टी की वर्तमान अध्यक्षा

डॉ रेणु जोगी ने 6 साल के लिए जकांछ से

निष्कासित कर दिया है।

हम आपको बता दें कि विधायक

धर्मजीत सिंह एक बड़े जनाधार वाले नेता माने जाते हैं ।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए सकारात्मक संकेत

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत आज लोरमी के प्रवास पर हैं।

यहां उन्होंने धर्मजीत सिंह के बारे में अपने दिल की बात कहने

में जरा भी संकोच नहीं किया। लोरमी से निष्कासित

विधायक धर्मजीत सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के

मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा कि

धर्मजीत सिंह अपने आप में एक मजबूत नेता हैं।

हम चाहेंगे कि लोग हमारे साथ रहें।

किसी कारण से, वे जहां चाहें जा सकते हैं,

लेकिन वे केवल हमारे साथ औ

र हमारे दिलों में रहेंगे। मैं अभी भी

उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने की पहल कर रहा हूं।

आखिरी फैसला आलाकमान पर

वहीं कांग्रेस के जानकार सूत्रों का मानना है कि

धर्मजीत सिंह के कांग्रेस में प्रवेश मामले का आखिरी फैसला

पार्टी की आलाकमान लेंगी।

Also Read : ब्रिटेन के पर्यटकों ने की भैंसा गाड़ी की सवारी: गांवों में घूमे और खाया छत्तीसगढ़ी खाना… जाने क्या कहा

उधर विधानसभा अध्यक्ष महंत के गांधी परिवार

से घनिष्ठ रिश्ते हैं। इस बात से कतई इंकार

नहीं किया जा सकता।

ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि

धर्मजीत सिंह का कांग्रेस में प्रवेश भी

लगभग तय माना जा रहा है।

अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा

आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा।

इसमें कोई संदेह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed