प्रियंका को पसंद आया परिणीति की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।
परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा को भी अपनी कजन परिणीति की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर पसंद आया है।
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘वाह, परिणीति चोपड़ा… इस द गर्ल ऑन द ट्रेन को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।’
गौरतलब है कि द गर्ल ऑन द ट्रेन इसी नाम की हॉलीवुड की फिल्म का हिंदी रीमेक है। फ़िल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज़ ट्रेन से सफ़र करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल ज़िंदगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने के पीछे लग जाती है। फ़िल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। यह फिल्म यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed