होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो गिरफ्तार
रायपुर। होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता संदीप जघेंल के जो एक होटल संचालक है उसे 3 फरवरी को दो लोगों ने होटल में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।
पूरी वारदात सीसी कैमरा फुटेज में सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिय है। पकड़े गए आरोपियों का नाम आकाश एवं चिराग है दोनों के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। विवाद की वजह संदीप जंघेल के होटल के सामने आकाश ठेला लगाता है। होटल के सामने ठेला लगाने से मना करने पर आरोपी ने अपने दोस्त चिराग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।