Robinhood thief of Rajnandgaon : जमीन में दबा रखा था 77.5 लाख रूपए: नागपुर पुलिस के पहुंचने के पहले गर्लफ्रेंड के साथ हुआ फरार, जानें पूरा मामला

Robinhood thief of Rajnandgaon

Robinhood thief of Rajnandgaon

 

जनधारा 24 न्यूज डेस्क। Robinhood thief of Rajnandgaon : जमीन में दबा रखा था 77.5 लाख रूपए:

राजनांदगांव के खैरागढ़ के पास उदयपुर में अचानक नागपुर की

पुलिस ने छापा मारा। यह छापा चोरी के हिस्ट्रीशीटर नरेश महिलांगे

पिता अंकलहू के घर मारा गया। इससे पहले ही नरेश को नागपुर

पुलिस के मूवमेंट की भनक लग गई थी। वो अपनी गर्लफ्रेंड को

लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। तो वहीं

नागपुर पुलिस ने उसके घर की जब तलाशी ली, तो वहां से

पुलिस को 77.5 लाख रूपए जमीन में दबाए हुए मिले।

ये सारे 5- 5 सौ के नोट थे। इनको जमीन में गड्ढा खोदकर

दबाया गया था।

Robinhood thief of Rajnandgaon : जमीन में दबा रखा था 77.5 लाख रूपए

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश महिलांगे एक हिस्ट्रीशीटर चोर है।

उस पर तमाम मामले दर्ज हैं। सोमवार की रात को 8 बजे अचानक नागपुर की

पुलिस टीम छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसरों के साथ नरेश महिलांगे के

घर पहुंची। तब तक नरेश महिलांगे को इसकी भनक लग गई थी। वो रूपए

लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार होने में कामयाब हो गया था।

उसके पिता अंकलहू महिलांगे जरूर पुलिस को मिल गए। उनकी निशानदेही

पर जमीन की खुदाई कर वहां से 2 बोरों में भरकर रखे 77.5 लाख रूपए

पुलिस ने बरामद किए। इसके बाद पुलिस अंकलहू को अरेस्ट कर नागपुर ले गई।

नरेश ने यहां मारा था लंबा हाथ

दरअसल नागपुर के साईंबाबा नगर निवासी मनीष विजय कपई की

मेडिकल उपकरणों की बिक्री किया करते हैं। ये सभी अमृतसर पंजाब

के रहने वाले बताए जा रहे है। कुछ दिनों के लिए ये परिवार अमृतसर

गया हुआ था। मकान सूनसान पाकर हिस्ट्रीशीटर चोरी के आरोपी

नरेश महिलांगे ने बंगले में घुस कर 70 लाख नकद और ज्वेलरी

चुरा लिया था। इसके बाद उसने एक कार चुराई उसमें सवार

होकर वो शराब की भट्टी पर गया। उसके बाद वहां से अपनी

प्रेमिका पिंकी के कलमना स्थित मकान पर गया। वहां से पिंकी

को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा। कार उसने रेलवे

की पटरी के पास छोड़ दी। उसके बाद वह वहां से अपने घर

पिता के पास पहुंचा। वहां उसने रूपए को बोरियों में भर कर

जमीन में गाड़ दिया।

गांव के लोगों का रॉबिनहुड है नरेश, प्रेमिकाओं की लंबी सूची

मनकापुर पुलिस को पता चला है कि राजनांदगांव में कई लोग नरेश महिलांगे

से जुड़े हुए हैं। यहां पहुंचने पर तफ्तीश में पता चला कि इनमें से ज्यादातर

लोग तो गरीब-मजदूर तबके के हैं। नरेंश महिलांगे इन लोगों को शादी-

ब्याह, मकान बनवाने, गंभीर बीमारी जैसी जरूरतों को पूरी करने के लिए

आर्थिक मदद करता है। इनमें से किसी ने भी महिलांगे को रूपए नहीं लौटाए।

महिलांगे ने एक अपाहिज भिखारी को 50 हजार रूपए दिए थे। राजनांदगांव में

उसकी छवि रॉबिनहुड वाली है। उसकी प्रेमिकाओं की लंबी फरहिस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed