महाराष्ट्र और केरल में सर्वाधिक सक्रिय मामलों में कमी
नई दिल्ली, 5 फरवरी। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामलों में जहां महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक कमी आयी है वहीं 11 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इसके मामले बढ़े हैं।
महाराष्ट्र में 2649 सक्रिय मामलों के कमी आने के बाद इनकी संख्या 36,113 रह गयी और केरल में भी 256 सक्रिय मामले कम होकर 69109 रह गये। देश में केरल सक्रिय मामलों में प्रथम स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र बना हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,408 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख दो हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 15,853 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 96 हजार 308 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले घटकर एक लाख 51 हजार 460 रह गये हैं। इसी अवधि में 120 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 823 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.16 और सक्रिय मामलों की दर 1.40 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.43 प्रतिशत है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ………….मौत
अंडमान-निकोबार– 0——- 4932——–62
आंध्र प्रदेश——- 1154—-879867—- 7157
अरुणाचल प्रदेश— 08——16765——-56
असम———– 1728—-214374—–1084
बिहार———— 724—-257702—–1510
चंडीगढ़———- 187—–20512—– 337
छत्तीसगढ़——— 4295—298724—- 3724
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——– 4—— 3392———- 2
दिल्ली ———-1194—- 623574——–10871
गोवा———— 782—– 52165——— 770
गुजरात———- 2800—-255489——– 4392
हरियाणा——– 962——264221——– 3026
हिमाचल प्रदेश—- 439—— 56272———-982
जम्मू- कश्मीर—– 652—–122124——– 1943
झारखंड———- 447—–117373——— 1077
कर्नाटक——— 5936—– 922907———12227
केरल———– 69109—– 877889——– 3813
लद्दाख ———–72——–9538———–130
लक्षद्वीप———- 65——–61————-0
मध्य प्रदेश——- 2331——249706——– 3818
महाराष्ट्र ———36113—- 1948674——–51215
मणिपुर———- 113——–28614———- 372
मेघालय——— 63——–13584———- 147
मिजोरम———- 25——- 4342———— 09
नागालैंड———- 63——–11970———-88
ओडिशा———- 851—— 332611———1907
पुड्डुचेरी———– 293——–38240———652
पंजाब ————2159——166263——— 5635
राजस्थान——— 1638——- 313496——— 2771
सिक्किम———–82———-5886———- 135
तमिलनाडु——- 4467——-823518———–12375
तेलंगाना——— 1964—— 291699———- 1607
त्रिपुरा———– 12——— 32949———– 391
उत्तराखंड——– 1002——–93723———- 1659
उत्तर प्रदेश——- 4629——- 587661——— 8680
पश्चिम बंगाल —–5097——–555491——– 10199
कुल ———–151460—— 10496308——-154823