महिला से दुर्व्यवहार के मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार
गुना . मध्यप्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुये अत्याचार के मामले में आज दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा 11 फरवरी को सिरसी थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर सिरसी थाने पर 05 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस मामले पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। आज दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह पुलिस ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।