प्रदेश में लूट – खसोट, आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार, कोरोना के नाम पर घोटाला, स्व सहायता महिलाओं से मध्यान्ह भोजन का सप्लाई छीना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय
सुरजपुर, 24 नवम्बर। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। लूट – खसोट, आदिवासी अनुसूचित जाति, जनजाति महिलाओ पर लग़ातार अत्याचार की घटनाएं घट रही है। पुलिस पीड़ित महिलाओं की नहीं सुन रही है। पुलिस प्रशासन सरकार की दबाव में कार्य कर रहा है। उक्त बातें बीजेपी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सुरजपुर जिले में 22 नवम्बर के पहला प्रवास के दौरान मीडिया से मुखातिब के दौरान कही। उन्होंने सरकार प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों को ठगा है। सरकार ने जनता से वादा किया था कि पूर्ण शराब बंदी करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे, किसानों के धान 2500 रुपये किवंटल खरीदने की बात कही थी। जो नहीं कर पा रही है। प्रदेश में आपराधिक तत्वों के हौशले बुलन्द होने की बात कही है।
श्री साय ने आगे कहा कि कुछ दिनों पूर्व जसपुर जिले में एक कोरवा जनजाति के महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी। महिला को दरिंदो ने हत्या करके शव को पेड़ में लटकाया था। जिसमे पुलिस एक्सन नही ले रही थी। हमारे पार्टी के हस्तक्षेप के उपरांत पुलिस एक्ससन मुंड में नजर आई थी। आगे कहते है कि रायपुर के धमधा में हमारे कार्यकर्ता ने बैंक से 2 लाख 40 हजार रुपये की रकम आहरण की थी। जिसे कुछ लोगो ने चोरी कर लिया था। जिसका नाम जद लिखित शिकायक्त थाना में करने के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया था। जो दिखता है कि किस तरह से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। प्रदेश में कोल माफियां, रेत माफियां सक्रिय है। और सरकार हाथ मे हाथ रखे हुए बैठी हुई है। लोकविचार के सवालों के जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि गौ धन योजना के तहत सरकार कागजों में गोबर की खरीदी कर रही है। जमीन पर नही दिख रहा है। जिले के संग्रहण केंद्र में खराब हुए धान को लेकर भी सरकार पर हल्ला बोला था।
आगे कहते है कि सरकार द्वारा निर्मित गाँव गाँव मे गोठान के नाम पर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। गौठान में निर्माण में मनरेगा योजना की कई करोड़ की राशि बंदर बांट कर बर्बाद कर दी गई है। लेकिन गौठानो में न तो पशु धन है और ना ही चारे पानी की व्यवस्था है। गौठान समिति में कांग्रेसियों का कब्जा हो गया है। आगे कहा कि गौठान समितियों में प्रभारी मंत्री के हस्तक्षेप से समिति के अध्यक्ष बदल दिए गए जो पंचायती राज अधिकारों का खुला उल्लंघन है आगे कहते हैं पूरे प्रदेश में पिछले 2 वर्षों में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है पुलिस कस्टडी में आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है शुरू से लेकर पंकज बैग की मृत्यु सरगुजा पुलिस कस्टडी में हुई थी परंतु आज पर्यंत पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराधिक प्रकरण दर्ज कर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रही नाबालिग बच्चों दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है थाना के लिए रिश्वत मांगी जा रही है प्रकरण में पुलिस अधिकारियों से बलात्कारियों से भगा दे रहे है।
आगे कहते हैं कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है क्रोना के वैश्विक महामारी काल के दौरान कोरोना संक्रमित उनसे को एक-एक हफ्ते तक चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सका प्रदेश में आयुष्मान योजना के लाभ से लोगों को वंचित किया जा रहा है क्वॉरेंटाइन सेंटर में केंद्र से मिली राशि का बंदरबांट किया गया है तथा औने पौने दाम पर फल सब्जी का बिल लगाकर राशि आहरित कर ली गई है वादाखिलाफी से प्रदेश के युवाओं महिलाओं स्वास्थ्य कर्मचारियों में काफी रोष है साक्षरता प्रेरक विद्या मितान अंशकालीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है जबकि सभी को नियमित करने का झूठा सपना दिखाकर कसम खाने वाली कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद शराबबंदी अपने वादे कर कर महिलाओं के साथ धोखा कर रही है महिला स्वयं सहायता समूह के बहनों से उनका काम छीना जा रहा है सूरजपुर जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन का काम समूह से छीन कर वेंडर को दे दिया गया है जिससे बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सुरजपुर भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा नेता भूलन सिंह मराबी, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।