रायपुर: सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायपुर, 24 नवंबर।राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था वहीं आज एक और आरोपी गिरीश साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुढ़यारी क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में आरोपी उपेंद्र गुप्ता अब तक फरार है। आरोपित हिमांशु गुप्ता ने अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित युवक पीड़िता का प्रेमी है। उसने 17 नवंबर की रात कार में घुमाने ले जाने का बहाना बनाकर अपने दो साथियों के नाबालिक के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था।
गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, जो देर रात अटारी गांव में मिला। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी उपेंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना गुढ़ियारी में दुष्कर्म के मामले में अपराध क्रमांक 222/20 धारा 365, 376डी, क, 506 भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट के प्रकरण में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के दोस्त और गैंगरेप के मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पिता दिलीप केशरवानी की उम्र 18 साल है। वह जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है।